अक्टूबर 4, 2024 7:38 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम मसेनार और गीदम विकासखंड के पाहुरनार को संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र प्रदान किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम मसेनार और गीदम विकासखंड के पाहुरनार को संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इन गांवों में सबसे अधिक रकबे में किसानों द्वारा जैविक खेती की जा रही है।

 

यह प्रमाण पत्र भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जिले में खेती में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है तथा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने जिले के दो सौ बीस गांवों में तीन चरणों में कृषक पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसके अलावा जिले के तीन सौ से अधिक प्रगतिशील किसानों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर जैविक कार्यकर्ता और मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया है।