छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान“ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने जिले में एक सौ बयानवे करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में श्री साय ने राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट शुरू करने, हायर सेकंडरी स्कूल के लिए नये भवन निर्माण और पंडो जनजाति के लिए पचास-पचास सीटर बालक-बालिका छात्रावास निर्माण करने की घोषणा की। वहीं, नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के बीच महान नदी में पुल निर्माण और उफिया गांव में चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण करने का भी ऐलान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हर वर्ष कर्मा महोत्सव का आयोजन कराने की घोषणा की।
Site Admin | अक्टूबर 2, 2024 6:50 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान“ के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल