मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2024 9:05 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मालखरौदा और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सम्मेलन को किया संबोधित

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के मालखरौदा में और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुंगेली जिला मुख्यालय में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इन आमसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले सालों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया है। श्री साय ने कहा कि पिछले दस सालों में श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के हितों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासियों, गरीबों और मजदूरों को अपना वोट बैंक समझकर राज करते आई है। कांग्रेस ने हमेशा इन वर्गों को धोखा देने का काम किया है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।