अगस्त 16, 2024 9:02 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों और सैनिक कौशल की प्रस्तुति देगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों और सैनिक कौशल की प्रस्तुति देगी। इसमें सेना के जवान हथियार और सैन्य सामान प्रदर्शित करेंगे। इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इससे प्रदेश के युवाओं को सेना के बारे में जानने और उनका कौशल देखने का अवसर मिलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला