राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने कल 22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर निवासी प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री मांझी को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री साय ने कहा कि करीब पांच दशकों से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे श्री मांझी का ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवाभाव हम सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
Site Admin | अप्रैल 23, 2024 7:54 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को दी शुभकामनाएं
