अगस्त 1, 2024 8:45 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के महारानी जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के खुलने से अब अस्पताल परिसर में ही मरीजों को सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिल सकेंगी। उन्होंने अस्पताल परिसर में ही मरीजों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित अन्नपूर्णा रसोईघर का भी लोकार्पण किया। इस रसोईघर का संचालन मां दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।