मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 1, 2024 8:45 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संरक्षण के प्रति बस्तरवासियों को जागरुक करने के उद्देश्य से जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संरक्षण के प्रति बस्तरवासियों को जागरुक करने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान के तहत शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र परिसर जगदलपुर से जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के सभी गांवों में जाकर जल संरक्षण के उपायों की जानकारी देते हुए आम नागरिकों को जागरूक करेगा। गौरतलब है कि जल शक्ति अभियान – कैच द रेन अभियान की शुरुआत  राष्ट्रपति द्वारा 29 मार्च 2022 को की गई थी।