छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को आम के पौधों का वितरण भी किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में इस वर्ष सितंबर महीने तक अस्सी करोड़ और अगले साल मार्च महीने तक एक सौ चालीस करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य है। वहीं, छत्तीसगढ़ में इस अभियान के तहत दो करोड़ पचहत्तर लाख पौधों का रोपण वन विभाग द्वारा किया जाएगा। वहीं, वन और वनेत्तर क्षेत्रों में लगभग चार करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
Site Admin | अगस्त 1, 2024 8:44 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की
