पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की पचास मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वप्निल को शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया और देश को उन पर गर्व है। गौरतलब है कि पेरिस ओलपिंक में यह भारत के लिए तीसरा पदक है।
Site Admin | अगस्त 1, 2024 8:07 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वप्निल कुसाले को कांस्य पदक जितने पर दी शुभकामनाएं