जुलाई 15, 2024 7:40 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मलेरिया उन्मूलन की दिशा में प्रयासों में तेजी लाने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बीजापुर जिले के दौरे पर हैं।
मलेरिया के वार्षिक परजीवी सूचकांक दर के अनुसार बस्तर संभाग में मलेरिया के मामलों में पचास प्रतिशत की कमी आई है।
गौरतलब है कि मलेरिया के कुल मामलों में से इकसठ फीसदी दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर से आते हैं। इन जिलों में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से मलेरिया के मामलों में काफी कमी आई है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला