मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री शर्मा से बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
छत्तीसगढ़ के सुदूर इलाकों खासकर गावों तक बैंक शाखाओं का और अधिक विस्तार हो ताकि दूरस्थ क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीण बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा बन सकें। इस अवसर पर श्री शर्मा ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस दिशा में उठाये जा रहे कदमों और आगे की कार्ययोजना के बारे में बताया।