मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की दस हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा और संदेश पत्र भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की है, ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके।
गौरतलब है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में दो लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे।
उधर, जांजगीर-चांपा जिले के जिला पंचायत परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निःशुल्क पौधा वितरण के लिए ’हरियाली रथ’ को रवाना किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने वाहन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने जिलेवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।
Site Admin | जुलाई 14, 2024 8:35 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण का शुभारंभ किया