मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में सामाजिक जागरूकता व्यवहार परिवर्तन के लिए संचालित संकल्प जशपुर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में महिलाओं को जागरूक करने, बाल विवाह रोकने, टीकाकरण, सिकलसेल और सर्पदंश की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने संकल्प कार्यक्रम के वीडियो और कटआउट का विमोचन भी किया।
Site Admin | जुलाई 14, 2024 8:34 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकल्प जशपुर कार्यक्रम का शुभारंभ किया