मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में मलेरिया, डायरिया, जलजनित बीमारी सहित मौसमी बीमारियों की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रभावितों का उपचार किया जाए। श्री साय ने सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित करने को भी कहा है।
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम चिल्फी, झलमला, तरेगांव और सोनवाही का कल यहां स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी ली।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि सोनवाही में पांच ग्रामीणों की मौत अलग-अलग कारणों से और अलग-अलग जगहों में हुई है।
Site Admin | जुलाई 14, 2024 8:34 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए