मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मितानिनों के बैंक खाते में 90 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया। इस राशि में केंद्र और राज्य सरकार के अंश के साथ ही मितानिन प्रोत्साहन राशि भी शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य भर में काम कर रही लगभग 72 हजार मितानिनों का अमूल्य योगदान है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा के साथ ही अन्य मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।