मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा शासकीयकरण की मांग को पूरा किया जाएगा और इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का विकास पंचायतों में निहित है और सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही होता है। मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन सचिवों द्वारा किया जाता है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री और पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा और महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थी।