जुलाई 7, 2024 9:33 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मान समारोह में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भी शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दुर्ग सांसद विजय बघेल  उपस्थित थे।