छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के जोरा स्थित कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कृषि सहकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नमो ड्रोन दीदियों से मुलाकात की और ड्रोन का प्रदर्शन भी देखा। समारोह में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
Site Admin | जुलाई 7, 2024 9:32 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कृषि सहकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए