मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2024 7:57 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय परिसर में दहीमन का पौधा लगाया। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का आव्हान किया। दहीमन का पौधा सरगुजा अंचल में बहुतायत रूप से मिलता है। यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी है।
वहीं, प्रदेश में ग्यारह जुलाई को राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वन मंत्री केदार कश्यप ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक लेकर सभी मुख्य वन संरक्षक और वन मंडलाधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस अभियान के अंतर्गत सत्तर लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पौधों को जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद भी लिया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत लोग अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुरूप देवी-देवताओं के नाम पर भी पौधारोपण कर सकेंगे। वन क्षेत्रों के अलावा सामान्य क्षेत्रों में सड़कों के किनारे भी पौधारोपण किया जाएगा।