छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में सत्रह सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदनों पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिल सकेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा।
इस बीच, जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत तेरह बच्चों को दो-दो लाख रूपए के चेक प्रदान किए। गौरतलब है कि पंजीकृत निर्माणी श्रमिक परिवारों के इन बच्चों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-टेन में जगह बनाई है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राईसायकल सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए।
कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।
जनदर्शन स्थल के पास ही नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया।
Site Admin | जुलाई 4, 2024 7:39 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
