जुलाई 2, 2024 8:20 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाणिज्य और उद्योग विभाग द्वारा अपडेटेड सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वाणिज्य और उद्योग विभाग द्वारा अपडेटेड सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में नये उद्योगों की स्थापना में उद्योगपतियों को न केवल आसानी होगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

श्री साय ने कहा कि इस पोर्टल में विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई है और उन पर आवेदनों के समय पर निराकरण की जवाबदेही भी होगी।

वाणिज्य और उद्योग विभाग के सचिव अंकित आनंद ने बताया कि इस पोर्टल में सोलह से अधिक विभागों की सौ से ज्यादा सुविधा उपलब्ध रहेगी।  आवेदक को एक बार ही लॉगिन करना होगा और दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।