मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 1, 2024 10:00 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देशभर में लागू नये कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

देशभर में आज से तीन नये आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। ये नये आपराधिक कानून जांच, सुनवाई और अदालती प्रक्रियाओं में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल देते हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देशभर में लागू नये कानूनों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में तीन नये आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक से नये कानूनों को समझना आसान होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज से लागू तीन नये आपराधिक कानून डेढ़ सौ वर्ष पूर्व अंग्रेजों द्वारा लागू कानूनों का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा कि नये कानूनों में दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है।  
नये कानूनों के तहत बीती मध्यरात्रि बारह बजे से एफ.आई.आर. दर्ज होनी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में इन नये कानूनों के तहत पहली एफआईआर कबीरधाम जिले के रेंगाखार थाने में दर्ज की गई है।
इस बीच, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन नए कानूनों के प्रसार-प्रचार के लिए कबीरधाम जिले के सहसपुर-लोहारा से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण भी किया।