मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में पच्चीस करोड़ रूपए की लागत के उन्नीस विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि आने वाले समय में मुंगेली जिला रेल नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कटघोरा-डोंगरगढ़ विशेष रेल परियोजना के लिए राज्य शासन द्वारा तीन सौ करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस संबंध में शीघ्र ही भू-अर्जन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Site Admin | जून 15, 2024 8:39 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के पच्चीस करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
