छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्रों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हॉस्टल में छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए। मुख्यमंत्री ने हॉस्टल की सफाई, सुरक्षा और खानपान की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि यूथ हॉस्टल में पचास सीटों को बढ़ाकर दो सौ सीट करने की योजना है। इसका प्रावधान बजट में किया गया है।
Site Admin | जून 8, 2024 7:51 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया
