मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2024 9:06 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून के दौरान वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून के दौरान वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने हैंडपंप, नलकूप, और जल स्त्रोतों की मरम्मत, साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बरसात के मौसम में उल्टी-दस्त, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों के होने की ज्यादा आशंका रहती है। पेयजल स्त्रोतों की सफाई जैसे छोटे-छोटे उपायों से इन बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने जशपुर सहित ऐसे क्षेत्र जहा सर्पदंश के मामले ज्यादा आते हैं उन इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एन्टी स्नेक वेनम की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मानसून के पहले किसानों को दी जाने वाली खाद और बीज की व्यवस्था भी दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने डी.ए.पी. खाद की मांग को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।