अप्रैल 13, 2025 8:23 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह निर्माण मंडल की लगभग छह सौ अस्सी  करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शनिवार को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गृह निर्माण मंडल की लगभग छह सौ अस्सी  करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही आठ लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह निर्माण मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं।  
 
वहीं, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने भी पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह उपस्थित थे।