प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रेडियो वार्ता “मन की बात“ को छत्तीसगढ़ में भी सुना गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ “मन की बात“ कार्यक्रम के प्रसारण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ’मन की बात’ कार्यक्रम में हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है। यह कार्यक्रम वास्तव में देशवासियों की उपलब्धियों, मानवता की सेवा के कार्यों और नवाचार की जानकारियों का अनूठा संगम है।
Site Admin | जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “मन की बात“ को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुना
