छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में साठ करोड़ बीस लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से दो हजार एक सौ हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र और इंक्यावन हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत इंक्यावन युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया।
Site Admin | नवम्बर 8, 2024 7:48 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 60 करोड़ 20 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया
