मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 13, 2024 7:36 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर से नई दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिलासपुर से नई दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट विमानतल में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आज कोलकाता से पहली उड़ान सुबह 8:55 मिनट पर बिलासपुर पहुंचा। इसके बाद यह विमान 9:40 मिनट पर कोलकाता के लिए रवाना हुआ। इसी तरह, दिल्ली से दूसरी विमान 9:30 बजे बिलासपुर पहुंचा जो 10:10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा भी शुरू होगी। इसी तरह, जगदलपुर से भी नई दिल्ली के लिए आज से विमान सेवा शुरू हो गई है। एलायन्स एयर की फ्लाइट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए सुबह 11:30 बजे जगदलपुर पहुंची। इस मौके पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर विमान का वाटर केनन से स्वागत किया गया। यह विमान जगदलपुर से सप्ताह में दो दिन-सोमवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगा।