मार्च 22, 2026 8:56 अपराह्न

printer

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और अध्‍यक्ष विरेन्‍द्र सचदेवा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष विरेन्‍द्र सचदेवा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आठ हजार 9 सौ 31 दिन के कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरकार के मुखिया के रूप में सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त किया है। उन्‍होंने कहा कि यह कीर्तिमान श्री मोदी के अटूट कर्तव्यनिष्ठा और जन-आकांक्षाओं के प्रति उनके पूर्ण समर्पण का प्रतीक है।

इसके अतिरिक्‍त दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष विरेन्‍द्र सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए बताया यह कीर्तिमान सामाजिक सेवा, राष्ट्र सेवा और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को समर्पित है।