मार्च 12, 2026 7:44 अपराह्न

printer

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता इन्दिरा गांधी दिल्‍ली महिला तकनीकी विश्‍वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता आज इन्दिरा गांधी दिल्‍ली महिला तकनीकी विश्‍वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल पढाई का अंत नहीं बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उन्‍होंने कहा कि इस विश्‍वविद्यालय से आज एक हजार से अधिक छात्राएं केवल डिग्री प्राप्‍त करने वाली विद्यार्थी नहीं बल्कि आने वाले कल की भाग्‍यविधाता हैं जो अपने ज्ञान, कौशल और नेतृत्‍व क्षमता के माध्‍यम से सामाज और देश के भविष्‍य को दिशा देंगी।

 

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लंबा सफर तय किया है। उन्‍होंने कहा कि बेटी बचाओं से बेटी पढाओं तक और अब बेटी बढाओ के संकल्‍प की ओर देश आगे बढ़ रहा है। महिलाओं के नेतृत्व पर बल देते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अब केवल विकास की भागीदार नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही हैं।

 

मुख्‍यमंत्री ने विश्‍वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था इंजीनियरिंग, विज्ञान और वास्तुकला जैसे क्षेत्रों में महिला को सशक्त बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं, इस अवसर पर उपस्थित दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। श्री सूद ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर और 31 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता को सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालय ने 2 कुलाधिपति मेडल, 15 कुलपति मेडल और 26 उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रादेशिक समाचार के लिए शिवांग मिश्रा।