मार्च 2, 2026 6:55 अपराह्न

printer

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का उद्घाटन और स्थायी भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का उद्घाटन और स्थायी भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अच्छी शैक्षणिक सुविधाओं की कमी थी और अब तक यह क्षेत्र मात्र एक केंद्रीय विद्यालय पर निर्भर था।

उन्होंने कहा कि नए केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी। साथ ही, पूरे क्षेत्र में शिक्षा का माहौल भी सुधरेगा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।