दिल्ली सरकार ने होली और दीवाली के अवसर पर शहरवासियों को निशुल्क गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है। इसके लिए 242 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया गया है। संवाददाताओं को संबोधित करे हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना में पाइपलाइन गैस लेने वालों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
श्रीमती गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली भाजपा ने 2025 चुनाव से पूर्व किए गए वादे किया को पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक राशनकार्ड धारक के बैंक खाते में 8 सौ 53 रूपये देने की भी घोषणा की है ताकि उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार निशुल्क सिलेंडर ले सके।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहें।