जनवरी 25, 2026 8:13 अपराह्न

printer

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर शहरवासियों को बधाई दी

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर शहरवासियों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्रीमती गुप्‍ता ने राजधानी की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली वह शहर है जहां इतिहास किताबों में नहीं, बल्कि हर सड़क, इमारत और संस्कृति में जीवित दिखता है। उन्‍होंने इंद्रप्रस्थ के पौराणिक वैभव से लेकर अक्षरधाम की दिव्यता और नेशनल वॉर मेमोरियल की अमर ज्योति को राष्ट्र की गौरवगाथा का साक्षी बताते हुए कहा कि इस शहर में अतीत और वर्तमान साथ चलते हैं। यहां आने वाला पर्यटक एक ही शहर में पूरे भारत का अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, निरंतर प्रयासों से कनेक्टिविटी, स्वच्छता, सुगम परिवहन और विरासत संरक्षण को बढ़ावा दे रही है और दिल्ली को सशक्त पर्यटन केंद्र बनाने में जुटी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला