दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बडुसराय पुल, नजफगढ़ ड्रेन, पंखा रोड ड्रेन पर डिसिल्टिंग के लिए नई अम्फीबियस खुदाई मशीन का जलावतरण किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए दिल्ली में नालियों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से युक्त ये मशीनें नालियों और जलाशयों में जमा सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं, जिससे सफाई का काम पहले से अधिक तेज़ और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इससे पानी का बहाव बेहतर बनेगा, नालियों की सफाई तेज़ होगी और जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर दिल्ली के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री परवेश साहिब सिंह और शहरी विकास मंत्री आशीष सूद भी उपस्थित रहे।
News On AIR | मार्च 13, 2026 8:21 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बडुसराय पुल, नजफगढ़ ड्रेन और पंखा रोड ड्रेन की डिसिल्टिंग के लिए अम्फीबियस खुदाई मशीन का जलावतरण किया