मार्च 12, 2026 7:50 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महात्मा गांधी दांडी मार्च में भाग लेने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज महात्मा गांधी और ऐतिहासिक दांडी मार्च में भाग लेने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दांडी मार्च भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवपूर्ण अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि नमक कानून के विरुद्ध यह शांतिपूर्ण आंदोलन सत्य, अहिंसा और दृढ़ संकल्प की शक्ति का प्रतीक बना।  मुख्यमंत्री ने कहा इस ऐतिहासिक आंदोलन ने पूरे देश को अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर खड़े होने की प्रेरणा दी।