मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एक सोशल मीडिया पोस्ट मे श्रीमती गुप्ता ने कहा कि अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सी.एम जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उसकी प्रगति को रियल-टाइम में देख सकते हैं।
वही, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र की प्रगति और जन-सुविधाओं को लेकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान श्री सिरसा ने स्थानीय समस्याओं को समझा और उनके तुरंत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।