दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुंडका विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित पड़े दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड को एक हज़ार करोड़ का बजट प्रदान किया गया हैं जिससे गांवों का विकास लगातार आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में दिल्ली सरकार ने अंत्योदय के संकल्प के साथ ग्रामीण दिल्ली में सड़क, पानी, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया है।
News On AIR | फ़रवरी 24, 2026 7:18 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुंडका विधानसभा में 200 करोड़ रुपए का किया शिलान्यास