फ़रवरी 21, 2026 10:08 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लक्ष्मी नगर में हुए विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड लॉन्च कार्यक्रम में हुईं शामिल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज लक्ष्मी नगर के विधायक और मुख्य सचेतक अभय वर्मा द्वारा पिछले एक साल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड के लॉन्च कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में लक्ष्मी नगर में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, बेहतर नागरिक सुविधाओं और स्थानीय विकास कार्यों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पर्याप्त फंड, स्पष्ट योजना और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ लक्ष्मी नगर सहित दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए विकास कार्य कर रही है।