फ़रवरी 10, 2026 6:13 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी स्कूलों के लिए 101 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के सरकारी स्कूलों के लिए 101 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मानसरोवर गार्डन स्थित सर्वोदय विद्यालय और दिलशाद गार्डन के जिला शिक्षा तथा प्रशिक्षण संस्थान में नवनिर्मित इमारतों का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि शहर में शिक्षा का स्तर बेहतर हो, स्कूलों का बुनियादी ढांचा आधुनिक हो और हर विद्यार्थी को डिजिटल सुविधाओं का समान अवसर मिले। 

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है, जिसके अंर्तगत निजी स्कूलों की फीस में मनमानी पर रोक और सरकारी स्कूलों में मजबूत डिजिटल शिक्षा व्यवस्था इसके उदाहरण हैं।

वहीं, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आज सरकारी धन विज्ञापन पर नहीं, बल्कि सीमेंट, स्कूल भवन, स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर लैब्स पर खर्च हो रहा है।

श्री सूद ने बताया कि राजधानी के सरकारी स्कूलों में 7,000 से अधिक नए कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि 7,000 स्मार्ट ब्लैक बोर्ड्स भी विद्यालयों में लगाए जाएंगे।