मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सरकार दिल्लीवासियों की भलाई के लिए पूरी तरह जवाबदेह है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए हर नागरिक का जीवन आसान बने, यही जनसेवा का धर्म है। इस दौरान महिलाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों ने होली और दिवाली पर निशुल्क गैस सिलेंडर की राशि देने के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।