मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भारत मंडपम में राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजभाषा विभाग की गौरवपूर्ण यात्रा और योगदान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिछले पचास वर्षों में राजभाषा विभाग ने हिंदी सहित भारतीय भाषाओं के संवर्धन और राष्ट्र जागरण में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा जन-जन की बोली है औऱ भारत भूमि की पहचान है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है।
Site Admin | जून 26, 2025 7:48 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भारत मंडपम में राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया