मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज जनसेवा सदन में दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप की विजेता टीम की खिलाड़ियों, कोच और दृष्टिबाधित संगठनो के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती गुप्ता ने राजधानी में दृष्टिबाधित खिलाडि़यों को होने वाली सभी दिक्कतों का पूर्ण निवारण करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उनके लिए विशेष हॉस्टल और खेल मैदान बनाने की बात कही।
एक सोशल मीडिया पोस्ट मे श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इन खिलाडि़यों का आत्मविश्वास, संघर्ष और अदम्य साहस हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएँ भी दीं।