जनवरी 29, 2026 6:32 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम मे हुईं शामिल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम मे शामिल हुईं। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने सफरनामा नामक एक पुस्तक का विमोचन किया और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार और नेतृत्वकर्ता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर से आगंतुक राज्य महिला आयोगों की प्रतिनिधियां नीतियों को जमीन पर उतारने, उनकी आवाज बनने, उन्हें न्याय दिलाने और आगे बढ़ाने का दायित्व को निभा रही हैं।