पराक्रम दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में महा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि दिल्लीवासियों ने इस अभियान में बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर सेवा, एकता और राष्ट्रीय कर्तव्य का सशक्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा की नेताजी का जीवन तथा संघर्ष देशवासीयों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
Site Admin | जनवरी 23, 2026 5:50 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महा रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन