दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बुद्ध विहार फेज-1 में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह अस्पताल दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की दिल्ली सरकार पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के सहयोग से बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में कैंसर के मरीज़ों और नवजात शिशुओं के लिए खास सुविधाएं हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा की यह अस्पताल दिल्ली के लोगों के लिए बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और इंतज़ाम तैयार करने में सहायक होगा।