जनवरी 21, 2026 5:42 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा की स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मणिपुर साहस और संस्कृति की भूमि है, जहाँ नॉर्थईस्ट की भावना गर्व से झलकती है। उन्होंने कहा कि मणिपुर शांति, सद्भाव और विकास की अपनी यात्रा जारी रखे और विकसित भारत में योगदान दे। उन्होंने मेघालय की संस्कृति को सराहते हुए कहा कि वह समृद्धि और संतुलन के साथ आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि त्रिपुरा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मज़बूत कर, विकास करता रहे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला