दिसम्बर 15, 2025 6:22 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत रत्‍न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत रत्‍न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीड़िया पोस्ट मे मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल जी ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राजनीतिक कौशल से 550 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं को मजबूत करने और किसानों के अधिकारों के लिए उनके अथक प्रयास राष्ट्र के लिए अमूल्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सशक्त भारत के निर्माण हेतु पटेल जी का निस्वार्थ समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।