नवम्बर 27, 2025 6:02 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपकी पूंजी आपका अधिकार विशाल शिविर का किया शुभारम्भ

 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आपकी पूंजी आपका अधिकार विशाल शिविर का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अभियान मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों के लिए राहत और सम्मान का कार्य करेगा।
 
 
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वर्षों से पड़ी अघोषित परिसंपत्तियां आज अपने असली हकदारों तक पहुंचने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आम परिवारों की इस चिंता को समझकर, अघोषित पूंजी को तेज़, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से लोगों तक पहुंचाने का मार्ग तैयार किया है।
 
 
इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह शिविर दिल्ली के हर जिले में लगाया गया है। साथ ही, हर कैंप में विशेष सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां लोग डिजिटल माध्यम से अपनी अघोषित राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।