दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय कैडेट कोर- एन.सी.सी के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कैडेट्स और कार्मिकों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठित शक्ति और उत्कृष्ट नेतृत्व की भावना को नई दिशा देने में एन.सी.सी की भूमिका अतुलनीय है।
एन.सी.सी कैडेट्स की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एकता में शक्ति और अनुशासन में विजय के प्रेरक मूल्यों को जीवन का आधार बनाकर राष्ट्रसेवा में कैडेट्स का निरंतर समर्पण अद्वितीय है। उन्होंने यह भी कहा कि एन.सी.सी कैडेट्स की यह प्रतिबद्धता देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। दिल्ली सरकार में मंत्री मंजिदर सिंह सिरसा और प्रवेश साहिब सिंह ने भी एनसीसी के स्थापना दिवस पर कैडेट्स को बधाई दी है।